khabarworld24.- बिलासपुर। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पुलिस मैदान में किया गया। इसमें विवेचकों को फोटोग्राफी के तकनीक की जानकारी दी गई। एएसपी अर्चना झा ने बताया कि फोटोग्राफ वीडियोग्राफी पर रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन आइजी डा संजीव शुक्ला ने किया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में स्टेट एफएसएल के ज्वाइंट डायरेक्टर टीएल चंद्रा ने घटना स्थल निरीक्षण, स्केल फोटो ग्राफी और एफएसएल किट के उपयोग जानकारी दी।
फोटोग्राफी विशेषज्ञ ने घटना स्थल में फोटोग्राफी का प्रेक्टिकल कराया, साथ ही कैमरे के सेटिंग के संबंध में विस्तार से बताया। कैमरा कंपनी के विशेषज्ञों ने कैमरे के पार्टस, लैंस के उपयोग और उच्च गुणवत्ता के फोटो के संबंध में जानकारी दी। इस कार्यशाला में रेंज के 190 विवेचक शामिल हुए। शुक्रवार को फोरेंसिक विशेषज्ञ फोटो की उपयोगिता और साक्ष्य संग्रहण के संबंध में जानकारी देंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

