khabarworld24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में पहली बार बच्चे का अंगदान किया गया। 11 साल का प्रखर 5 दिनों से रायपुर के हॉस्पिटल में भर्ती था। उसे खेलने के दौरान सिर पर चोट लग गई थी। उनकी माता मंजू साहू और पिता रमेश साहू 1 जून 2024 से अपने बच्चे के ठीक होने का इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन 5 जून को ब्रेन डेड घोषित किया गया। प्रखर कक्षा सातवीं का छात्र था और फुटबॉल खेलने का बहुत शौकिन था। दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलते खेलते फुटबॉल के स्टैंड से उसके सिर पर गहरी चोट लग गई थी। ब्रेन डेड होने की वजह से डॉक्टरों ने उसके माता पिता को अंगदान करने का सुझाव दिया।
हिम्मत बांधते हुए प्रखर के माता पिता ने अपने बच्चे के अंगों (किडनी, लिवर, कॉर्निया और हार्ट वाल्व) दान करने का फैसला लिया। प्रखर रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती था जहां उसका लिवर और एक किडनी दान की गई। वहीं एक किडनी रायपुर पहुंचाई गई। इसके साथ ही कॉर्निया डॉ. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल को और हार्ट वाल्व सत्य साई हॉस्पिटल नवा रायपुर को दिया गया। इस मौके पर रायपुर के पुलिस प्रशासन का भी योगदान रहा, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सही समय में अंगों को जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाया गया।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक सात मृतक अंगदान किए जा चुके हैं जिससे अब तक 17 लोगों को जिंदगी की उम्मीद दी गयी है। इसमें 13 किडनी और 4 लिवर शामिल है। प्रखर इस शृंखला में आठवां है, लेकिन छत्तीसगढ़ में बाल्य मृतक अंगदान में पहला बच्चा है, जिसने दूसरों को जीने का मौका दिया है। रामकृष्ण के डॉक्टर ने 66 साल के पुरुष में लीवर और 43 साल की महिला में किडनी ट्रांसप्लांट की। वहीं किडनी एम्स रायपुर में 10 साल के बच्चे में लगाया गया। इस अंगदान से बहुत से लोगों में हिम्मत बंधी है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

