khabarworld24.-बिलासपुर । बिलासपुर रेलवे की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा गुरुवार को जंक्शन प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया जन आहार केंद्र बंद मिला। इस मामले में उन्होंने तत्काल आईआरसीटीसी और रेलवे अधिकारियों को जन आहार केंद्र जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए। रेलवे महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान बिलासपुर स्टेशन में 435 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों के संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक और गति शक्ति यूनिट के अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। बिलासपुर स्टेशन के विकास की यह महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा। रेलवे महाप्रबंधक ने प्लेटफार्म-6 से प्लेटफार्म नं 1 तक पूरे परिसर का घूम-घूम कर निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों को प्लेटफार्म नंबर-6 की लंबाई बढ़ाने के लिए काम कराने कहा। निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू, विभागाध्यक्ष और मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय समेत कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

