khabarworld24.-कवर्धा । जिले में इन दिनों सूरज आग उगल रहा है, जिसका जानलेवा असर नजर आ रहा है. कवर्धा में तेज धूप और भीषण गर्मी की वजह से गला सूखने से एक युवक की जान चली गई. इस तरह से प्रदेश में अब तक गर्मी-लू की वजह से छह लोगों की मौत हो चुकी है. जिले के कुंडा पंचायत में शराब दुकान के पास एक युवक मृत पाया गया था. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान मनोज चंद्रवंशी के रूप में की गई है. पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे. मृतक की भीषण गर्मी के चलते गला सूखने से मौत होना बताया जा रहा है. इस घटना के साथ ही प्रदेश में गर्मी से मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है. भीषण गर्मी की वजह से बिलासपुर में दो, रायपुर में एक ट्रैफिक जवान समेत दो लोगों और जांजगीर में एक भिखारी की वजह से मौत हो चुकी है.
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

