khabarworld24.-महासमुंद। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. बसना थाना अंतर्गत ग्राम देवरी में एक नवविवाहित महिला गोल्ड मेडलिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस ने मृतिका के पति कपूर चंद साव को हिरासत में ले लिया है और हत्या के आरोप में उससे पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात देवरी गांव में नवविवाहित महिला उर्मिला साव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रात को मृतिका के ससुराल वालों ने परिजनों को सूचना दी की उर्मिला साव की मृत्यु हो गई है. मृतिका उर्मिला साव (उम्र 25 वर्ष) की शादी ग्राम देवरी में कपूरचंद साव से शादी 3 माह पूर्व ही हुई थी. मृतिका की जिस कमरे में मृत्यु हुई थी उसको घर वालों ने स्वयं ही सील कर दिया था. घटना की सूचना के बाद बसना पुलिस और तहसीलदार के मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर सील हुए कमरे को खोला गया. जहां महिला की लाश मृत अवस्था में बेड पर पड़ी मिली. लाश को जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण पता चल सकेगा.
मृतिका के पिता राम कुमार साव ने बेटी की मृत्यु पर आरोप लगाते हुए कहा की उर्मिला शाव की हत्या हुई है. 3 माह पहले ही शादी हुई. बेटी के ससुराल वाले मोबाइल में बात भी नहीं करने देते थे. कल रात को अचानक फोन आया की आपकी बेटी उर्मिला साव की मृत्यु हो गई. जब आकर देखें तो शरीर पर कई जगह चोट के निशान देखने को मिले हैं. मामले में परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

