publicuwatch24.-रायपुर। कमल विहार रायपुर में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आशंका है कि इन आरोपियों ने महिला की हत्या करने से पहले गैंगरेप की वारदात की। इसके बाद आरोपियों ने महिला को मारकर उसकी लाश जला दी। इस मामले में 7 दिन बाद पुलिस ने हत्यारों को पकड़ लिया है। इस पूरे मामले का टिकरापारा पुलिस अब खुलासा करेगी।
दरअसल इस महिला की अर्धनग्न अधजली लाश की पहचान केवरा बाई (45) लालपुर निवासी के रूप में हुई थी। महिला 18 मई से लापता थी। 21 मई को टिकरापारा थाना में बेटे ने मां के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। केवरा बाई का पति नहीं है। पुलिस केवरा बाई की तलाश में जुटी थी कि इस बीच 23 मई को कमल विहार सीवरेज पाइप के अंदर अर्धनग्न हालत में महिला की लाश मिली थी। महिला के पहने मंगल सूत्र और गहने से बेटे ने उसकी पहचान की है। घटनास्थल के पास शराब की बोतलें टूटी हुई मिली हैं। TI दुर्गेश रावटे ने बताया कि, जामुल का रहने वाला एक शख्स झाड़ियों में टॉयलेट के लिए गया था, जहां सीवरेज के बड़े से पाइप से उसे तेज दुर्गंध आई। उसने जाकर देखा तो पाइप के अंदर महिला की लाश देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

