khabarworld24.-जांजगीर चांपा। जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में रहने वाला एक बुजुर्ग अधिक धूप लगने के कारण चक्कर खाकर गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके स्वजन के समक्ष कफन-दफन कराया। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन में एक बुजुर्ग महात्मा सूर्यवंशी उम्र 85 साल भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता था। तकरीबन दो दिन पहले तेज धूप के कारण वह अचानक चक्कर खाकर गिर गया। जिसे उसके अन्य साथियों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इसकी सूचना उसके बेटी को दी गई। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंची, चूंकि उनके पास शव को ले जाने के लिए कोई साधन नहीं था, जिससे कारण पुलिस ने नगर पालिका की सहायता से जांजगीर Janjgir में ही उनका कफन दफन कराया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

