खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। खंडहर स्कूल में 13 साल के बच्चे की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पूरा मामला रतनपुर थाना इलाके के भरारी गांव का है।
मृतक चिन्मय सूर्यवंशी 15 दिन से लापता था, जिसकी लाश बंद पड़े स्कूल में मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर खोजबीन में लापरवाही का आरोप लगाया है।
Trending
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल


