
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ग्राम बेलदार सिवनी (खरोरा, जिला रायपुर) निवासी प्रतीक पाटले ने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला (पंजाब) में भारत सरकार के राष्ट्रीय खेल संस्थान द्वारा आयोजित खेल प्रशिक्षकों के लिए सर्टिफिकेट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करके क्षेत्र के पहले सर्टिफाइड क्रिकेट NIS कोच बनकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
प्रतीक इससे पहले भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग में महाराष्ट्र टीम में विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल चुके हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और प्रतीक ने पुणे स्थित वेंगसरकर अकादमी में एक साथ प्रशिक्षण लिया और भारतीय क्रिकेट टीम के केदार जाधव जी के साथ भी अभ्यास किया। पुणे के बाद, जब वे मुंबई आए, तो उन्होंने बोरीवली मुंबई के पयाडे क्रिकेट अकादमी में कोच के रूप में भी काम किया है। प्रतीक पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर की ओर से अंतर-विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट भी खेल चुके हैं। हाल ही में, उन्होंने बिहार के बेगूसराय में आयोजित खेलो इंडिया टूर्नामेंट के सफल आयोजन में वेन्यू मैनेजर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतीक वर्तमान में पूर्व भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कंपनी क्रिकेटिंगडम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की अहमदाबाद (गुजरात) अकादमी में मुख्य क्रिकेट कोच हैं। प्रतीक ने मुंबई विश्वविद्यालय से खेल प्रबंधन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। प्रतीक छत्तीसगढ़ी रहवासी संघ और सतनामी सामाजिक संघ, मुंबई के अध्यक्ष हैं और श्री एच.आर. पाटले के ज्येष्ठ पुत्र हैं, जो आकाशवाणी, मुंबई में प्रसारण अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।
Trending
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल


