Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    August 25, 2026

    सीएम साय, डिप्टी सीएम साव और शर्मा पर सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी, सिविल लाइन थाने में शिकायत

    August 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में 376 नमूने लिए; 775 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
    • सीएम साय, डिप्टी सीएम साव और शर्मा पर सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी, सिविल लाइन थाने में शिकायत
    • छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में 376 नमूने लिए; 775 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
    • आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
    • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
    • 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
    • नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
    • घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला सांसद एवं ममतामयी माँ स्व. मिनीमाताजी के सम्मान में 10 अगस्त को मुंबई में एक दिवसीय पुण्यतिथि एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
    दिल्ली

    छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला सांसद एवं ममतामयी माँ स्व. मिनीमाताजी के सम्मान में 10 अगस्त को मुंबई में एक दिवसीय पुण्यतिथि एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 14, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-मुंबई। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद स्व. मिनीमाता की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर रविवार 10 अगस्त को सतनामी समाज सामाजिक संघ मुंबई के अध्यक्ष श्री एच. आर. पाटले के बोरीवली मुंबई स्थित निवास पर एक दिवसीय पुण्यतिथि एवं ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के सामाजिक बुद्धिजीवियों ने ऑनलाइन भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।
    सतनामी समाज सामाजिक संघ मुंबई महाराष्ट्र द्वारा आयोजित इस समारोह में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोने-कोने से बड़ी संख्या में समाज के लोग अपने परिवार के साथ शामिल हुए। समारोह की शुरुआत परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की सामूहिक आरती से हुई, जिसके बाद ममतामयी माँ मिनीमाता के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दोपहर 2 बजे भोजनोपरांत, स्नेहमयी माँ मिनीमाता – एक असाधारण देवी विषय पर आयोजित ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश-विदेश से आए बुद्धिजीवियों का सतनामी समाज सामाजिक संघ मुंबई महाराष्ट्र के अध्यक्ष श्री एच.आर. पाटले द्वारा स्वागत एवं परिचय कराया गया।
    “ममतामयी मिनीमाता – एक असाधारण देवी” इस विषय पर सभी ने अपने विचार साझा किए। ममतामयी मिनीमाता जी एक असाधारण व्यक्तित्व की महिला, एक समाज सुधारक थीं, जिन्होंने राजनीति की मुख्यधारा में आकर लोगों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा और समाज के कल्याण के लिए आगे आईं, शिक्षा, विधवा विवाह और बाल विवाह जैसे विषयों पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य किया। उन्होंने इस बात पर भी ध्यान आकर्षित किया कि स्वच्छता जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है और समाज के कल्याण के लिए कमजोर वर्गों को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया। उनका मानना था कि आपसी प्रेम और सद्भाव समाज की प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यही अखंड भारत की नींव भी है। मिनी माताजी के इन्हीं विचारों को आगे बढ़ाते हुए सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
    संगोष्ठी का शुभारंभ दुबई से ऑनलाइन जुड़े सतनामी एवं सतनाम धर्म विकास परिषद के संस्थापक राजमहंत श्री विष्णु बंजारे सतनामी जी के व्याख्यान से हुआ। उन्होंने *’ममतामयी माँ मिनीमाता एक असाधारण देवी हैं’* विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सतनामी समाज शुरू से ही गुरुप्रधान समाज रहा है और गुरु के मार्गदर्शन पर चलकर ही हम आज इस मुकाम पर पहुँचे हैं, इसलिए सभी को गुरु जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने और मिनीमाता जी के अधूरे सपने को पूरा करने में अपनी सहभागिता निभाने की आवश्यकता है।
    मिनीमाता की जन्मभूमि असम की पावन धरती से जुड़े अखिल असम सतनामी केंद्रीय परिषद के महासचिव श्री दीपचंद सतनामी ने माता जी के शुरुआती संघर्षों को याद किया और असम से छत्तीसगढ़ और फिर संसद तक की उनकी यात्रा के बारे में विस्तार से बताया।
    रायपुर से ऑनलाइन जुड़े वरिष्ठ साहित्यकार, छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता एवं गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, रायपुर के महासचिव डॉ. जेआर सोनी जी ने मानव कल्याण के लिए माताजी के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    सतनाम आश्रम, कोटवा धाम, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश से जुड़े बाबा कमलेश दास जी ने माता जी से जुड़ा एक बहुत ही प्रेरक प्रसंग याद दिलाया, जिससे सभागार कई बार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
    तत्पश्चात रायपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री एम.आर. अहिरे ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन भर सम्पूर्ण मानव समाज के लिए सेवा भावना से अनेक महान कार्य किए, जिसके कारण पूरा देश उन्हें एक ममतामयी मां के रूप में याद करता है।
    संगोष्ठी को संबोधित करते हुए रायपुर से आए पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी जी ने अपने उद्बोधन में स्वर्गीय मिनीमाता जी द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला तथा समाज को किस प्रकार संगठित किया जाए, जिससे समाज आगे बढ़ सके, इस पर उन्होंने विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।
    संगोष्ठी को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग, छत्तीसगढ़ सरकार के अध्यक्ष श्री के.पी. खांडे ने समाज में महिलाओं और बच्चों के बीच शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने में माताजी द्वारा निभाई गई सशक्त भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।
    संगोष्ठी में उड़ीसा राज्य सतनामी समाज के अध्यक्ष श्री ज्योतिलाल बंजारे जी ने भी माता जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज हित में कार्य करने की सलाह दी।
    प्रो. डॉ. प्यारेलाल आदिले, प्राचार्य, जय बुद्धदेव महाविद्यालय, कटघोरा, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़ ने अपने संबोधन में कहा कि हमें माताजी से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके पदचिन्हों पर चलते हुए एक सशक्त एवं संगठित समाज के निर्माण में भागीदार बनना चाहिए।
    ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के अंतिम वक्ता के रूप में देश की राजधानी दिल्ली से ऑनलाइन जुड़े हमारे प्रखर वक्ता एवं दिल्ली प्रदेश सतनामी समाज के प्रमुख श्री घनश्याम आगरे ने बड़े विस्तार से बताया कि समाज का एकीकरण किस प्रकार किया जाना चाहिए।
    यह संगोष्ठी भविष्य में भी इसी प्रकार आयोजित की जाएगी। इसी विचार के साथ अध्यक्ष श्री एच.आर. पाटले ने दिवसीय पुण्यतिथि एवं ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी सामरोह का समापन किया। इस एक दिवसीय समारोह में अध्यक्ष श्री एच.आर. पाटले के अलावा सचिव श्री रमेश मौर्य, कोषाध्यक्ष श्री डी.एस. मांडले, सलाहकार श्री दिलीप बघेल, श्री दिलीप लहरे, कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रकाश सोनवानी, श्री शिवकुमार कोसरे, श्री जॉनी जांगड़े, श्री किशन चतुर्वेदी, श्री हरीश पाटले, श्री किशन जाटवर, श्री चन्द्रा सोनवने, श्रीमती दीपा मौर्य, श्री हरि चतुर्वेदी, श्री महेश्वर खरे, श्री लोकेश टंडन, श्री अमित बंजारे, श्री सोनू सोनवानी एवं बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 20, 2026

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी को महामंत्री की जिम्मेदारी, वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष; 12 महिला नेताओं को मिला मौका

    August 17, 2026

    एनटीए की लापरवाही पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: ‘छात्रों के साल बर्बाद कर रही मोदी सरकार, एनटीए की गड़बड़ी की तय हो जवाबदेही’

    August 17, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,341

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,339
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    By Khabar WorldAugust 25, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को निवास कार्यालय…

    सीएम साय, डिप्टी सीएम साव और शर्मा पर सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी, सिविल लाइन थाने में शिकायत

    August 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में 376 नमूने लिए; 775 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

    August 25, 2026

    आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    August 25, 2026

    सीएम साय, डिप्टी सीएम साव और शर्मा पर सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी, सिविल लाइन थाने में शिकायत

    August 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में 376 नमूने लिए; 775 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

    August 25, 2026

    आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास

    August 24, 2026

    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति

    August 24, 2026

    27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन

    August 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.