खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर में ऑटो चालकों की गुंडागर्दी से आम नागरिक परेशान हैं। आए दिन गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला बुधवार सुबह सामने आया, जब रेलवे में कार्यरत ट्रैकमेंटेनर देव प्रकाश साहू और उनके साथी कर्मचारी पुष्पेंद्र ठाकुर से ऑटो चालक फरदीन उर्फ छोटू ने मारपीट कर दी।
जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मचारी मोटरसाइकिल से ड्यूटी जा रहे थे। रेलवे स्टेशन चौक साईं मंदिर के पास ऑटो चालक ने बिना इंडिकेटर दिखाए गाड़ी मोड़ दी, जिससे उनकी बाइक ऑटो से हल्के से टकरा गई। इस पर चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट की। घटना रेलवे के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
ट्रैकमेंटेनर एसोसिएशन बिलासपुर जोन के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कौशिक ने अधिकारियों के साथ तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो एसोसिएशन एसपी से मिलकर शिकायत करेगा। गौरतलब है कि शहर में ऑटो चालकों की दबंगई के चलते इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


