खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 79 वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को पूरे हर्ष और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह का आयोजन शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजपुर के स्टेडियम में होगा। जहां महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी।
ध्वजारोहण के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगी। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य मंचन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा। पूरा आयोजन स्वतंत्रता, एकता और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न होगा।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


