खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। 15 अगस्त से फिर से फार्म भरे जाएंगे. बस्तर से आवेदन की शुरुआत होगी। इसका लाभ बस्तर संभाग में नियद नेल्ला नार योजना से जुड़े गांव की छुटी हुई महिलाओं को होगा। सीएम साय के द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए थे. 15 अगस्त से 31 अगस्त तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।
15 सितंबर तक सत्यापन: 15 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे फिर एक से 15 सितंबर तक सेक्टर से लेकर जिला स्तर पर आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 16 से 25 सितंबर तक आवेदन वेबपोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पीएस एल्मा ने जारी चिट्ठी में कहा है कि 23 जुलाई को सीएम द्वारा ली गई विभागीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के बाद यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


