खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। सरगुज़ा संभाग के दरिमा स्थित माँ महामाया विमानपत्तन से शुरू हुई उड़ान सेवा विमानन कंपनी की मनमानी की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। आलम ये है कि मौसम की खराबी का हवाला देते हुए करीब 2 माह से हवाई सफर बंद है, जिससे आम लोग तो मायूस है ही साथ ही एयरपोर्ट एथॉरिटी को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हद तो ये है कि, भले ही हवाई सफर चालू नही है लेकिन सिक्युरिटी, एयरपोर्ट ऑपरेशन, मेडिकल और फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी ड्यूटी कर रहे है। 19 दिसम्बर को जब रायपुर से अम्बिकापुर हवाई सेवा की शुरुवात की गई तो ऐसा लगा कि, अब सरगुजा भी हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगा और संभाग के लाखों लोगो को इसका सीधा फायदा मिल सकेगा।
19 सीटर फ्लाइ बिग विमान सेवा से इसकी शुरुवात की गई जिसका रूट रायपुर से अम्बिकापुर, अम्बिकापुर से बिलासपुर, बिलासपुर से अम्बिकापुर और अम्बिकापुर से रायपुर तय किया गया।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


