खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। रायपुर के तीन युवाओं की हत्या के मामले में धमतरी पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
बताया जा रहा है कि शराब के नशे में चूर होकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। ढाबा में खाना खाने के बाद पैसे मांगे जाने से आरोपी आक्रोशित हो गए। ढाबे में रखी कुर्सियों में तोड़तोड़ शुरू कर दी। इस बीच ही वहाँ रायपुर कुछ दोस्त खाना खाने पहुँचे।
बताया जा रहा है कि उनके गाड़ी से उतरते ही आरोपियों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया। सूत्र बताते हैं कि आरोपियों में से एक ने युवाओं से बीड़ी की मांग की थी। यही से विवाद की शुरुआत हुई। आरोपी युवकों पर टूट पड़े। चाकू से युवाओं पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि धमतरी पुलिस इस मामले का खुलासा आज शाम तक कर सकती है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने जिस आरोपियों को हिरासत में लिया है, वह सभी दिहाड़ी मजदूरी का काम करते है। शराब पीकर सभी आरोपी ढाबा में खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद मजदूरों में से एक ने चाकू निकालकर लोगों को धमकाना शुरू कर दिया था।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक-दो आरोपियों को तत्काल हिरासत में ले लिया था। बाक़ी आरोपी फरार हो गए थे। रातभर चली छानबीन के बाद सुबह होते-होते सभी आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। सूत्र बताते हैं कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है।
धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा कि सभी संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। विवेचना प्रारंभिक स्तर पर है। आज शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ये सभी आरोपी मथुराडीह, भोयना और कोर्रा जैसे आस-पास के गांवों के रहने वाले हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


