खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग पुलिस को नशीली टैबलेट्स की अवैध कारोबार मामले में कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल हुई है। दुर्ग में मुंबई से ऑनलाइन नशीली टैबलेट्स को मंगवाया जा रहा था। इसका खुलासा पुलिस ने एंड टू एंड कार्रवाई में किया है। मुंबई के पालघर से आरोपी मनीष कुमावत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मैक्स टच लाइफ साइंस कम्पनी में काम करता था।
दरअसल, 22 जनवरी को राजनांदगांव चिखली निवासी आरोपी अंकित राजपूत को 7,200 नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया था। जब्त टैबलेट की कीमत 18 हजार रुपए आंकी गई थी। पुलिस ने आरोपी से नशीली टैबलेट के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने मुंबई से एक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन नशीली टैबलेट मंगवाने की बात बताई। उसने बताया कि आरोपी मनीष कुमावत गूगल पे के जरिए कमीशन लेता था।
इस सूचना के बाद दुर्ग पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम मुंबई पहुंची। मुंबई के पालघर से आरोपी मनीष कुमावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल और बैंक पासबुक जब्त किया गया है। फिलहाल फरार आरोपी जय राठौर की तलाश जारी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


