खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड़ पर देवर ने भाभी को चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया था जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी कामेश्वर बंजारे अपनी पत्नी और भाई भाभी के साथ रिंगरोड़ नं.03 पर एसबीआई बैंक के पास झोपडी बनाकर मजदुरी का काम करते है। बता दें कि, गुरूवार देर शाम आरोपी कामेश्वर का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक बात पर विवाद हो गया। तभी आरोपी कामेश्वर चाकू लेकर हमला करने की नियत से अपनी पत्नी को सड़क पर दौड़ाया। तभी बीच-बचाव कराने आई भाभी संगीता बंजारे को आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से भाग निकला। फिलहाल विधानसभा थाना पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


