खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। मनीष तेंदुलकर साकिन सेंदुरी थाना जैजैपुर जिला सक्ती के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 03.08.2025 को प्रार्थी प्रयोग शाला परिचालक का परीक्षा दिलाने सक्ती के स्वामी आत्मानंद स्कूल कचहरी के भारत माता मुर्ती के पास अपने मोटर सायकल हिरो होण्डा स्पेलेण्डर क्रमांक सीजी 11 सी एफ 6692 को खड़ा कर परीक्षा दिलाने चला गया। परीक्षा दिलाकर करीबन दोपहर 01ः30 बजे वापस आया तो देखा की मोटर सायकल खड़ा किया था वहाॅ मोटर सायकल नही था।
कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोटर सायकल को चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट कराने पर अपराध क्रमांक 267/2025 धारा 303(2) बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चोरी गये मोटर सायकल की पतासाजी की जा रही थी कि पतासाजी के दौरान घटना स्थल से सक्ती शहर के सभी रास्तो/दुकानों में लगे सीसीटीव्ही फुटेजों को बारिकी से चेक करते हुये पुलिस ठीम सक्ती के द्वारा आसपास के क्षेत्रों में चेक करते हुये परसदाखुर्द निवासी विरेन्द्र महंत से संदेह के आधार पर हिकमता अमली से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अन्य 02 विधि से संघर्षरत् बालकों के साथ मिलकर स्वामी आत्मानंद स्कूल कचहरी के भारत माता मुर्ती के पास अपने मोटर सायकल हिरो होण्डा स्पेलेण्डर क्रमांक सीजी 11 सी एफ 6692 को चोरी कर अपने घर में छुपाना तथा एक माह माह पूर्व बुधवारी बाजार सक्ती से भी 02 नग मोटर सायकल चोरी कर जिसे रेस्ट हाउस सक्ती के पास छुपाकर रखना बताने पर गवाहो के सक्षम मोटर सायकलो को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया।
मामले में एक से अधिक आरोपी शामिल होने से बी एन एस की धारा 3(5) जो गई। आरोपी विरेंद्र महंत पिता बरातू दास महंत उम्र 33 वर्ष साकिन परसदाखुर्द थाना सक्ती जिला सक्ती के द्वारा अन्य 02 विधि से संघर्षतर बालकों के साथ मिलकर मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी विरेन्द्र महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा प्रकरण के अन्य 02 विधि से संघर्षरत बालक नाबालिक होने पर माननीय किशोर बोर्ड जांजगीर के समक्ष पेश कर बाल संपे्रक्षण गृह भेजा गया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


