खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी “मोर तिरंगा मोर अभिमान” अभियान चलाएगी। अभियान के तहत चरणबद्ध तरीके से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज से लेकर 8 अगस्त तक बैठक कर जिला और मंडल स्तर पर रणनीति तैयार की जाएगी। 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों में पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे। अभियान के जरिए ऑपरेशन सिंदूर और सेना के पराक्रम से जनता को अवगत कराया जाएगा। प्रदेश के 60 लाख घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में उमस और गर्मी के बीच राहत के संकेत, अगले 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार
- कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का तीन दिवसीय बस्तर दौरा: बाढ़ पीड़ितों की लेंगे सुध, ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ मार्च से फूंकेंगे चुनावी बिगुल
- सिंगापुर दौरे से वापस लौटेंगे मुख्यमंत्री साय
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
- रेलवे स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रायगढ़वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात
- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण


