खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। विकास के पथ पर अग्रसर ग्राम दशरंगपुर को आज एक और सौगात मिली। क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा ने ग्राम दशरंगपुर स्थित नव-निर्मित आंगनबाड़ी भवन (केंद्र क्रमांक 02) का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति रही। लोकार्पण के पश्चात विधायक बोहरा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए ग्रामवासियों को दो नए मुक्तिधामों के निर्माण की भी सौगात दी। उन्होंने कहा कि दशरंगपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में अंतिम संस्कार के लिए सुविधाजनक और गरिमामय स्थल की आवश्यकता थी, जिसे अब शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित अन्नप्राशन संस्कार में विधायक भावना बोहरा ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपने हाथों से मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने माता-पिता से बच्चों की शिक्षा, पोषण और संपूर्ण विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि, “बच्चों की शिक्षा, पोषण और विकास ही हमारा संकल्प है।” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है ताकि हर बच्चे को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा और पोषण मिल सके। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विधायक के इस सराहनीय पहल के लिए आभार जताया और उनके नेतृत्व में क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


