खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। महिला का शव उनके घर में नग्न अवस्था में मिला है, जिससे मामला और भी संवेदनशील और गंभीर हो गया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान क्षिता निर्मलकर, पति कुमार निर्मलकर (उम्र लगभग 55 वर्ष) के रूप में की गई है। वह नेवरा के वार्ड नंबर 14 में गांधी रायर्स मिल के सामने एक कच्चे मकान में अकेली रहती थीं। जानकारी के अनुसार, उनका पति कई वर्षों पहले उन्हें छोड़ चुका था और तब से वह अकेली ही अपना जीवन यापन कर रही थीं। मृतका की एक बेटी भी है जिसकी शादी हो चुकी है।
मंगलवार को घटना की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो क्षिता का शव नग्न अवस्था में चादर से ढंका हुआ मिला। महिला के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जो किसी भारी और कठोर वस्तु से मारे जाने का संकेत देते हैं। शव की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के समय महिला के साथ जबरदस्ती की गई और फिर संभवतः हत्या कर दी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तिल्दा पुलिस, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। क्षेत्र को घेरकर साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए जल्द आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी।
गौरतलब है कि घटना के बाद पूरे नेवरा क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले कभी ऐसी जघन्य घटना नहीं हुई थी। उन्होंने महिला की हत्या के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


