खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के देवरीद गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतिका का नाम 28 वर्षीय तामेश्वरी साहू है, जो कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी और आज उसकी लाश घर के एक कमरे में फांसी पर लटकी मिली। इस घटना के बाद परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची अर्जुंदा थाना पुलिस की टीम मर्ग कायम कर मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, तामेश्वरी की शादी चार महीने पहले हुई थी और वह करीब 14 दिन पहले ही अपने मायके आई थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने तामेश्वरी को फांसी पर लटका देखा, लेकिन उसकी आंख के पास चोट और खून के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। गांव में इस घटना को लेकर सनसनी फैल गई है और परिजनों में शोक का माहौल है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


