खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवासी भारतीय संघ ‘नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन’ (NACHA) ने 2 अगस्त को शिकागो में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। इस आयोजन में अमेरिका और अन्य देशों के विभिन्न हिस्सों से छत्तीसगढ़ी प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य वैश्विक नेटवर्किंग को बढ़ावा देना और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना था।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने NACHA के वैश्विक छत्तीसगढ़ी एनआरआई समुदाय को जोड़ने के प्रयासों की सराहना की और सभी प्रवासी छत्तीसगढ़ियों से राज्य सरकार से जुड़ने और निवेश को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर 18 एनआरआई बच्चों को शैक्षणिक उपलब्धियों और सामुदायिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार राज्यपाल ने प्रदान किए।
कार्यक्रम में NACHA ने अपने प्रमुख प्रोजेक्ट्स भी प्रस्तुत किए: प्रोजेक्ट उड़ान – कॉलेज विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना, छत्तीसकोश – छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने का प्रयास, NACHA की वित्तीय जानकारी और सदस्यता प्रक्रिया की भी जानकारी साझा की गई।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


