खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोयला मंत्रालय ने कमर्शियल माइनिंग के 12वें दौर में छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख कोल ब्लॉकों की सफल नीलामी की है। इससे राज्य की ऊर्जा उत्पादन क्षमता, राजस्व और रोजगार के अवसरों में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ के जिन कोल ब्लॉक की नीलामी हुई है, उनमें कोरबा जिले के रजगामार डिपसाइड देवनारा और रजगामार डिपसाइड साउथ आफ फुलकडीह के अलावा रायगढ़ जिले का एक कोल ब्लॉक शामिल है।
इन तीनों ब्लॉकों में कुल 1401.61 लाख टन कोयला भंडार है, जिसमें से देवनारा माइंस में 784।64 लाख टन और फुलकडीह क्षेत्र में 616.97 लाख टन अनुमानित कोयला मौजूद है।
इस नीलामी में TMC मिनरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड ने देवनारा माइंस और मिवान स्टील्स लिमिटेड ने फुलकडीह माइंस को अपने नाम किया है। इन दोनों खदानों से प्रति वर्ष 52.5 लाख टन कोयला उत्पादन की क्षमता की उम्मीद की जा रही है।
कोयला मंत्रालय ने बताया कि कुल सात ब्लॉकों की इस नीलामी से देश को लगभग 719.90 करोड़ रुपये सालाना राजस्व प्राप्त होगा। इनमें से अधिकतर ब्लॉक कोरबा और झारखंड जैसे कोयला समृद्ध क्षेत्रों में हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


