खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 6 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में इंजीनियर्स इंटरप्राईजेस रामाधीन मार्ग राजनांदगांव द्वारा फैक्ट्री सुपरवाईजर के 2 पद, लेथ मशीन टर्नर ऑपरेटर के 8 पद, स्लोटर मशीन ऑपरेटर के 2 पद, वेल्डर के 2 पद, हॉरिजेन्टल बोरिंग मशीन ऑपरेटर के 2 पद, हेल्पर के 5 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 2 पद, मैनेजर के 2 पद एवं शिव शक्ति एग्रीटेक प्राईवेट लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रेसेटेटिव के 40 पद, एग्रीकल्चर ऑफिसर के 5 पद तथा बत्रा पीयूसी एण्ड आरटीओ एडवाईजर ठाकुरटोला नियर टोल प्लाजा राजनांदगांव द्वारा मेकैनिक के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।
प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व रोजगार पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


