खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ स्थित एक्सिस बैंक में करोड़ों के धोखाधड़ी मामले में पूर्व कर्मचारी उमेश गोरले और उसकी पत्नी उषा गोरले को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस को करीब ढाई करोड़ रुपए के गबन की जानकारी मिली है, लेकिन यह मामला इससे कहीं बड़ा प्रतीत हो रहा है। लगातार नए-नए पीड़ित सामने आ रहे हैं, जो किसी न किसी बहाने से आरोपी उमेश गोरले के द्वारा ठगे गए हैं।
सूत्र बताते हैं कि बैंक के अधिकारी उमेश गोरले ने अपनी मां के अकाउंट के जरिए इस फ्रॉड का पैसा दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया करता था। इस पैसे को खपाने डोंगरगढ़ के कुछ और लोग भी शामिल थे, जिनके जरिए ये करोड़ो रुपए राजधानी रायपुर में इन्वेस्ट किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, उमेश गोरले ने नवंबर 2022 से अप्रैल 2025 के बीच अपने पद का दुरुपयोग करते हुए खाताधारकों से दस्तावेज और ओटीपी लेकर उनके नाम पर फर्जी लोन और ओवरड्राफ्ट खाते खोले। उसने उन खातों से अवैध रूप से राशि निकाली और फिर उसे अपनी पत्नी और मां के खातों में ट्रांसफर कर दिया। प्रारंभिक जांच में अब तक आरोपी के खिलाफ 43 खाताधारकों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें करीब 2।5 करोड़ रुपए की हेराफेरी की पुष्टि हुई है।
हालांकि, पुलिस का मानना है कि यह आंकड़ा सिर्फ शुरुआत है। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, नई शिकायतों का आना जारी है और यह संभावना जताई जा रही है कि कुल धोखाधड़ी की राशि ढाई करोड़ से कहीं अधिक हो सकती है। आरोपियों के पास से हुंडई क्रेटा कार, लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और बैंक दस्तावेज जैसे महत्वपूर्ण सामान जब्त किए गए हैं, जो इस घोटाले की सच्चाई को उजागर कर रहे हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


