खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर महिला थाने में न्याय की आस में पहुंची एक महिला के साथ मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेल्ट और डंडों से पिटाई के आरोप में तत्कालीन महिला थाना इंचार्ज वेदवती दरियो समेत चार लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत FIR दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच शुरू हो गई है।
घटना 17 मार्च 2024 की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता यास्मीन बानो अपने ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची थी। आरोप है कि तत्कालीन महिला थाना इंचार्ज वेदवती दरियो ने यास्मीन की बात सुने बिना एकतरफा कार्रवाई करते हुए पति सैय्यद आसिफ अली के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया।
FIR के अनुसार, सैय्यद आसिफ अली अपने दोस्त देवेन्द्र सोनकर व भरत ठाकुर के साथ थाने में मौजूद था। बातचीत के दौरान आसिफ अली ने यास्मीन को गालियां देना शुरू कर दिया। इसी बीच थाना इंचार्ज वेदवती दरियो ने बेल्ट निकालकर यास्मीन को पीटना शुरू कर दिया और स्टाफ को डंडे लाने के आदेश दिए। इसके बाद शारदा वर्मा, फगेश्वरी कंवर समेत 4-5 अन्य महिला व पुरुष स्टाफ ने आवेदिका और उसके परिवारजनों के साथ मारपीट की।
कोर्ट के आदेश पर महिला थाना इंचार्ज वेदवती दरियो, स्टाफ शारदा वर्मा, फगेश्वरी कंवर व सैय्यद आसिफ अली के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला संवेदनशील है और कोर्ट के आदेश पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


