खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिला जेल कोरबा से चार विचाराधीन कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन सहित पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए 25 फीट ऊपर दीवार फांदकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जिलेभर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, जिला जेल में बिजली बंद थी, जिसका फायदा उठाकर कैदी दीवाल फांदकर फरार हो गए। फरार कैदी जिला जेल के अंदर बीमार मवेशी की देखरेख कर रहे थे। जिला जेल के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


