सावन का आखिरी सोमवार 4 अगस्त 2025 को है। ऐसे में जो लोग अभी किसी कारणवश महादेव की पूजा नहीं कर पाएं हैं वह सावन के आखिरी सोमवार पर शिवलिंग का जलाभिषेक करने का अवसर न गवाएं, मान्यता है कि जो सावन सोमवार के दिन शिव जी को जल अर्पित करते हैं उनके जीवन के सारे पाप, रोग, दोष मिट जाते हैं।
इस साल चौथे सावन सोमवार के दिन शिव जी की पूजा का महासंयोग बन रहा है, इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति का शुभ असर भोलेनाथ के भक्त पर देखने को मिलेगा।
आखिरी सावन सोमवार 2025 मुहूर्त
अमृत काल – सुबह 5.44 – सुबह 7.25
शुभ काल – सुबह 9.06 – सुबह 10.46
प्रदोष काल – शाम 5.29 – रात 8.29
आखिरी सावन सोमवार 2025 शुभ संयोग
सावन के अंतिम सोमवारी पर मीन राशि में शनि और कन्या राशि में मंगल की स्थिति एक ऊर्जावान संयोग बना रही है। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग और ब्रह्म योग का भी निर्माण होगा। ऐसे में शिव पूजा करने वालों को मानसिक तनाव से मुक्ति, आत्मविश्वास में वृद्धि प्राप्त होगी और लक्ष्य के प्रति मार्ग प्रशस्त होंगे।
आखिरी सावन सोमवार जरूर करें इन चीजों का दान
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है तो सावन के आखिरी सोमवार चंद्रमा से संबंधित वस्तुएं जैसे चावल, दूध, दही, चीनी और सफेद कपड़े किसी जरूरतमंद को दान दें।
इस दिन सुहाग सामग्री विवाहिता को दान करने पर वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि बढ़ती है। पति को लंबी आयु का वरदान मिलता है।
सावन सोमवार पर करें ये उपाय
सावन के आखिरी सोमवार पर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और फिर एक बेलपत्र लेकर शिवलिंग को अर्पित करें। इस दौरान अपनी मनोकामना कहें। फिर ये बेलपत्र अपने पास रख लें। मान्यता है इसके प्रभाव से मनोकामन जल्द सिद्ध हो जाती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


