खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो नाबालिग अचानक लापता हो गई हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों की उम्र 9 और 11 साल बताई जा रही है। काफी देर तक खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर अपहरण की शिकायत दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के वार्ड 9 का है, जहां रहने वाली दो बच्चियां अचानक लापता हो गई। 9 साल की बालिका चौथी कक्षा के बाद से स्कूल छोड़ चुकी है। गुरुवार को भाई को छोड़ने के लिए स्कूल गई हुई थी। इस दौरान उनके साथ लड़के के 11 साल की बड़ी बहन भी थी। शाम तक दोनों घर वापस नहीं लौटी।
खेती कर परिवार चलाने वाले परिजन जब खेत से घर आए, तो दोनों घर पर नहीं थी। उन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ की, शाम तक उनका पता नहीं चला, तो बिल्हा थाने में शिकायत की। पुलिस बच्चियों की फोटो व सीसीटीवी कैमरे का भी फुटेज से उनकी तलाश में जुटी है। एक ही परिवार से दो बालिकाओं के गायब होने से परिजन व आसपास के लोगों में अनहोनी की आशंका है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


