खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी आज दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। पिछले दिनों उनपर तीन प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप लगे थे। वेंडरों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की थी। सूत्रों के मुताबिक भूपेंद्र सवन्नी की शिकायत दिल्ली तक पहुंची है।
बता दें कि वेंडरों ने सवन्नी के खिलाफ अपने निजी सहायक के जरिए तीन प्रतिशत कमीशन के लिए दबाव बनाने और धमकी देने की शिकायत की है। क्रेडा वेंडरों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिकायत करते हुए बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर जारी किए जाने वाले टेंडर में हम भाग लेते हैं। हमें विभाग द्वारा कार्य आबंटित होता है, जिसके बाद हम फील्ड में जाकर कार्य करते हैं, और सोलर सिस्टम लगाते हैं। शिकायत में बताया कि क्रेडा के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी विगत कुछ दिनों से परेशान कर रहे हैं। अपने निज सहायक वैभव दुबे के माध्यम से अपने लिए जितने का कार्य पूर्व में उनके पदभार ग्रहण के पहले आबंटित हुआ है, और जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उसका 3 फीसदी की मांग कर रहे हैं। रकम नहीं देने पर किसी भी कारण का उल्लेख कर या कार्यों की जांच कराकर नोटिस दिलवाने और ब्लैक लिस्टेड करने की धमकी दी जा रही है। इस तरह से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे हम सब बहुत परेशान हैं।
सोलर एसोसिएशन ने किया था शिकायती पत्र का खंडन
छत्तीसगढ़ सोलर बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखकर उस शिकायती पत्र का खंडन किया, जिसमें क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर तीन फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाया गया था। एसोसिएशन ने शिकायत पत्र को फर्जी बताते हुए बेबुनियाद करार दिया। पत्र में बताया गया कि जनदर्शन में दी गई शिकायत गुमनाम, बिना किसी प्रमाण और मनगढ़ंत तथ्यों पर आधारित है। न तो स्पष्ट नाम है, न ही पता या संपर्क जानकारी। यह कृत्य किसी शरारती तत्व ने सुनियोजित तरीके से किया है। क्रेडा से जुड़े सभी ठेकेदारों का यह एकमात्र पंजीकृत संगठन है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


