खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार ननों का मुद्दा गरमाया हुआ है। प्रदेश में लगातार दूसरे राज्य के सांसदों का दौरा जारी है। इस बीच शुक्रवार को केरल के चार सांसद रायपुर पहुंचे हैं, जो दुर्ग जेल में बंद ननों से लगभग 11 बजे मुलाकात करने जाएंगे। इसके बाद रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे।
DGP से करेंगे मुलाकात, राजधानी रायपुर में करेंगे प्रदर्शन
केरल से सांसद कोडिकुन्निल सुरेश, एंटो एंटनी, डीन कुरियाकोसे और हिबी ईडन आज सुबह रायपुर पहुंचे। केरल सांसदों का डेलिगेशन आज दुर्ग जेल में बंद ननों से मुलाकात करेगा। वहीं राजधानी रायपुर में दोपहर 3 बजे करीब ननों की गिरफ़्तारी को लेकर बड़े प्रदर्शन की तैयारी है। इस विरोध प्रदर्शन में केरल सांसदों के साथ कांग्रेस सह-प्रभारी जरीता लैतफलांग समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
रायपुर पहुंचने के बाद केरल के संसद हिबी ईडन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बेबुनियाद और झूठे आरोपो के आधार पर दो ननो की गिरफ्तारी हुई है। दुर्ग जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। इस मामले को लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखे हैं। अल्पसंख्यकों पर हमले से पूरे देश में संगठन का स्टैंड सामने आया है। तीन हफ़्ते पहले उड़ीसा में प्रीस्ट से मारपीट किया गया था। उत्तरीय भारत में जहां-जहां मिशनरी एजुकेशन और हेल्थ का काम कर रहे हैं। वहां रिलीजियस प्रीचिंग नहीं दी जाती है।
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के नेता कह रहे कि NIA कोर्ट में सुनवाई होगी। फिर पांच दिन क्यों जेल में रखा? केरल में 25 लाख लोग बाहर से आ कर काम करते है। यहां के लोग भी बाहर जाकर काम कर सकते हैं। ये संवैधानिक अधिकार है और उन्हें अपना धर्म बदलने का भी अधिकार है। ज्योति नामक व्यक्ति सबको धमकी दे रहे है। ननों पर गलत आरोप लगाए गए हैं। ये अन्याय हो रहा है। उनका साथ देने हम सभी आये हैं और केरल में बीजेपी का भी यही स्टैंड है। केरल के सेक्युलर लोग नन्स के साथ हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


