खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित संकरी गांव में उस वक्त बवाल मच गया, जब घास चल रहे भैंस और भेड़ अचानक एक-एक कर गिरने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। ग्रामीणों ने विषैला पानी पीने से पशुओं की मौत की आशंका जताई है।
मरने वाले पशुओं में 13 भेड़ और 3 भैंस शामिल है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थल पर पहुंचे एसडीएम नंद कुमार चौबे ने मृत पशुओं के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के जांच कर बाद कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ ही स्थल के समीप स्थित फैक्ट्री की पूरी जानकारी ली जा रही है।
पशुओं ने जिस खाली प्लॉट में दम तोड़ा उसके ठीक सामने फैक्ट्री है, जिस पर ताला लगा हुआ है। घटना के बाद जमीन के मालिक रविकांत अग्रवाल को तत्काल सूचना देकर बुलाया गया है। हैरानी की बात ये है कि मालिक को इस बात की खबर ही नहीं है कि किराए पर दिए फैक्ट्री में क्या संचालित हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के संचालक का नाम सुलभ अग्रवाल बताया जा रहा है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


