खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय महराजपुर कवर्धा में मुंशी प्रेमचंद जयंती का सफल आयोजन किया गया | विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य मनोज पुषाम ने मुंशी प्रेमचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया | कक्षा आठवीं की छात्रा आत्मिका चंद्रवंशी ने इस अवसर पर प्रेमचंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज पर उनकी कृतियों का प्रभाव बताया | प्रेमचंद का वास्तविक नाम धनपत राय श्रीवास्तव था। वे एक सफल लेखक, देशभक्त नागरिक, कुशल वक्ता, जिम्मेदार संपादक और संवेदनशील रचनाकार थे। बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में जब हिन्दी में काम करने की तकनीकी सुविधाएं नहीं थीं फिर भी इतना काम करने वाला लेखक उनके सिवा कोई दूसरा नहीं हुआ।
विद्यालय में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मुंशी प्रेमचंद के जीवन, रचनाओं, हिंदी साहित्य एवं व्याकरण पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी दो समूहों में आयोजित की गई। छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया। उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय के माध्यमिक विभाग से 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया | हिंदी विभाग के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने “मुंशी प्रेमचंद का जीवन और साहित्य” विषय पर संक्षिप्त भाषण प्रस्तुत किए। प्राचार्य महोदय ने प्रेमचंद जी के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहें |
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


