खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। कबीरधाम के किसानों के लिए यह सावन उम्मीदों की मिठास लेकर आया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा की किसान-हितैषी सोच के परिणामस्वरूप भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, राम्हेपुर ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बीते चार वर्षों में पहली बार गन्ना किसानों को ₹27.79 करोड़ की रिकवरी राशि एकमुश्त और समयपूर्व जारी की गई है।
भोरमदेव शक्कर कारखाने के एमडी जीएस शर्मा ने जानकारी दी कि इससे पहले मई माह में ही किसानों को ₹87.65 करोड़ की एफआरपी (FRP) राशि का भुगतान कर दिया गया था। इस तरह इस वर्ष किसानों को अब तक कुल ₹115 करोड़ से अधिक की राशि प्राप्त हो चुकी है, जो दर्शाता है कि सरकार का ध्यान न सिर्फ घोषणाओं पर, बल्कि उनके धरातली क्रियान्वयन पर भी है।
66tवन के पावन माह और रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक पर्वों के पहले यह राशि किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। किसानों ने इस पहल के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा और कबीरधाम जिला प्रशासन का हृदय से आभार जताया है। किसानों ने कहा, “इतनी त्वरित और पारदर्शी प्रक्रिया से हमें न केवल आर्थिक राहत मिली है, बल्कि सरकार पर भरोसा और मजबूत हुआ है। यह बदलाव दर्शाता है कि नई सरकार वाकई किसान के साथ खड़ी है।”
भविष्य की योजनाओं को लेकर कारखाना प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया है कि इसी तरह समयबद्ध और पारदर्शी भुगतान की परंपरा आगे भी जारी रहेगी। यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रतीक है, बल्कि एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदमों की मिसाल भी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


