खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने 26 गायों को कुचला दिया। 25 मवेशियों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल है। घटना को लेकर गौ रक्षकों में भारी रोष है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग है।
जानकारी के मुताबिक, सिलपहरी गांव में अज्ञात वाहन ने सड़क पर घुमंतू मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि 25 गायों की मौत हो गई। वहीं 1 गाय गंभीर रूप से घायल हुई। घटना की सूचना के बाद गौ रक्षक मौके पर पहुंचे और मवेशियों की लाश को सड़क के किनारे रखा और घायल मवेशी का इलाज करवाया। आक्रोशित गौ रक्षकों ने पुलिस से दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


