खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा होंडा शो रूम से 3 लाख 72हजार रुपये नकदी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के महज कुछ दिनों के भीतर जूटमिल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गई रकम में से 3.52 लाख रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा सीडी डॉन बाइक जब्त की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पंकज अग्रवाल निवासी चैतन्य नगर रायगढ़ ने 14 जुलाई को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 जुलाई की रात शारदा होंडा शोरूम से ऑफिस में रखी दिनभर की बिक्री की राशि 3,72,570 रुपये किसी अज्ञात चोर ने लॉकर समेत चोरी कर ली है।
घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में जांच टीम ने शोरूम और आसपास सीसीटीवी कैमरे का सघन जांच किया गया । विवेचना के दौरान शोरूम के स्टाफ से पूछताछ किया जा रहा था जांच के दौरान शक एक कर्मचारी दिनेश साहू पर गया, जो घटना के बाद से न केवल ड्यूटी पर नहीं आया था, बल्कि उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। उसकी गतिविधियों पर नजर रखने मुखबिर तैनात किए गए।
आज 23 जुलाई को सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम कोतरलिया में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी दिनेश साहू पिता बलराम साहू (40 वर्ष) ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी की गई रकम में से करीब 15 से 20 हजार रुपये खर्च कर चुका है जबकि शेष राशि लॉकर सहित अपने घर के बाड़ी में छिपाकर रखी थी। पुलिस ने उसके मेमोरण्डम पर चोरी में प्रयुक्त हीरो होंडा सीडी डॉन बाइक (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) तथा शेष नगदी 3,52,240 रुपये बरामद कर लिए हैं।आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


