खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ में फैली सनसनी उस वक्त थम गई जब पुलिस ने श्याम मंदिर से हुई चोरी का खुलासा कर दिया। आरोपी पकड़ा गया है और श्याम बाबा के मुकुट समेत सभी कीमती आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।
रायगढ़ में हाल ही में श्याम मंदिर में हुई चोरी की वारदात ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है। मंदिर से चुराए गए श्याम बाबा का मुकुट, हार और अन्य आभूषण पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
पुलिस की ताबड़तोड़ जांच और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी सामने आई है कि चोरी के तुरंत बाद ही राज्य के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने स्वयं इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सोशल मीडिया पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।
ओपी चौधरी ने पुलिस को निर्देश दिए थे कि इस केस को प्राथमिकता पर लिया जाए। इसके बाद बिलासपुर रेंज आईजी संजीव शुक्ला खुद रायगढ़ पहुंचे और पुलिस टीम के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। पुलिस की मेहनत रंग लाई और मामले का खुलासा हो गया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


