खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी पर एकात्म परिसर में भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लाप रही। आर्थिक नाकेबंदी को छत्तीसगढ़ की जनता ने नकार दिया है। भ्रष्टाचारियों का जनता समर्थन नहीं करती है। ये दिवालियापन का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता।
डिप्टी सीएम साव ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने आरोपी के समर्थन में नाकेबंदी की। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर 1000 करोड़ का हेराफेरी करने का आरोप है। वह कांग्रेस पार्टी का पदाधिकारी नहीं है और उसके साथ पार्टी खड़ी है। दूसरे नेता जेल गए, उसकी समर्थन में ऐसा प्रदर्शन नहीं हुआ।
साव ने कहा, आर्थिक अपराध करने वाले आर्थिक नाकेबंदी कर रहे हैं। आर्थिक नाकेबंदी पूरी तरीके से फ्लॉप रहा। भ्रष्टाचार के पक्ष में हमेशा कांग्रेस पार्टी खड़ी हुई दिखती है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का घर बनाकर देश में छत्तीसगढ़ को बदनाम किया। अपराध खुद कर रहे हैं और सजा छत्तीसगढ़ की जनता को दे रहे हैं।
अरुण साव ने कहा, भूपेश बघेल बोलते हैं बेटे पर गर्व है, उनके काम पर गर्व है। ऐसा गर्व करना समझ से परे है। ईडी ने प्रेस रिलीज जारी कर सब बता दिया है। छत्तीसगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने कांग्रेस का साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश बघेल को आईना दिखाने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी वजूद बनाने, बढ़ाने के लिए लड़ रहे हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


