खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11 बजे मंत्रालय जाएंगे। करीब पखवाड़े भर बाद वे आज दिन भर मंत्रालय में बैठ सरकारी कामकाज निपटाएँगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे मंत्रालय से अपने निवास के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री इस महीने की शुरुआत में दिल्ली गए। वहां से लौटने के बाद तीन दिन चिंतन शिविर में मैनपाट में रहे। वहां से लौटे तो 11 जुलाई को कैबिनेट की बैठक हुई। फिर 14 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो गया। 18 जुलाई को सत्र समाप्त हुआ, उसके बाद दो दिन दौरे पर रहे।
मुख्यमंत्री विभागों की समीक्षा भी कर रहे हैं। व्यस्तता की वजह इसमें ब्रेक आ गया था। आज से यह फिर से शुरु हो जाएगी। पता चला है, मुख्यमंत्री आज अफसरों की बैठक लेंगे। चर्चा है कि प्रशासनिक तबादले पर भी आज विचार हो सकता है। कुछ ज़िलों के कलेक्टर बदलने वाले हैं, कुछ और विभागों के अफसर बदल सकते हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


