खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चिंगराजपारा इलाके में एक महिला को गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपिया के पास से करीब दो किलो गांजा बरामद किया गया है।
सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिकाण्डो अटल आवास के पीछे एक महिला अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। वहां सफेद प्लास्टिक थैले के साथ खड़ी महिला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान चंदा राजपूत के रूप में हुई।
पुलिस ने जब महिला की तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 19 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल


