खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा ईडी ऐसे ही किसी को गिरफ्तार नहीं करती है। बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को चैतन्य को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चैतन्य को 5 दिन की ED की रिमांड पर भेजा है।
ED ने चैतन्य बघेल पर शराब घोटाला, कोल घोटाला, महादेव ऐप मामले में हवाला कारोबारियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए हैं। ED की टीम छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले, कोल घोटाले, महादेव ऐप केस की जांच कर रही है। 10 मार्च 2025 को ED के अफसरों ने बस्तर, भिलाई और रायपुर में दबिश दी।
ये कार्रवाई पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कारोबारी पप्पू बंसल, शराब कारोबारी विजय अग्रवाल सहित अन्य कारोबारी के ठिकानों पर हुई थी। इस कार्रवाई के दौरान ED के अफसरों ने दस्तावेज, पेन ड्राइव सहित इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस जब्त किया था। ED के अफसरों ने पप्पू बंसल और कारोबारी विजय अग्रवाल से पूछताछ भी की थी। पूछताछ के बाद अफसरों ने इलेक्ट्रानिक डिवाइस, पेन ड्राइव और कारोबारियों के बयानों की समीक्षा की। 4 महीने बाद 18 जुलाई को भूपेश बघेल के निवास पर दोबारा छापा मारा और चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


