खबर वर्ल्ड न्यूज-बैकुंठपुर। कोरिया नगर सेना में नायक के पद पर कार्यरत महेश मिश्रा को 15 अगस्त 2025 को रायपुर में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों पदक मिलेगा। साथ ही आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का भी लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ नगर सेना से इस साल एक मात्र नायक का राष्ट्रपति पदक के लिए चयन हुआ है। वे पिछले 18 साल से ड्यूटी के साथ ही ट्रैफिक मैन के नाम से प्रसिद्ध हैं। स्कूल-कॉलेजों में स्वयं के खर्च पर 500 से अधिक ट्रैफिक जागरुकता कैंप लगाकर प्रशिक्षित कर चुके हैं। साथ ही इस दौरान जिला-संभाग एवं प्रदेश स्तर पर लगभग 4 लाख आम जनता को ट्रैफिक पाठ पढ़ा चुके हैं। वाहन चालकों को नि:शुल्क चश्मा वितरण, सड़क के गड्ढों को भरने से लेकर कई सामाजिक कार्य करते हैं।
वे स्नातकोत्तर में संस्कृत, राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषय में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वर्तमान में यातायात नियमों के परिपालन संबंधी जागरुकता का अध्ययन: छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के विशेष परिपेक्ष्य में विषय पर PHD स्कॉलर भी हैं। वर्ष 2022 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज हो चुका है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


