खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे जिला चिकित्सालय (एम.सी.एच. बिल्डिंग) में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बाल्को मेडिकल सेंटर रायपुर एवं जिला स्वास्थ्य समिति बेमेतरा के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित हुआ। शिविर में कुल 36 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 26 पुरुष एवं 10 महिलाएं शामिल थीं। इनमें से 3 मरीज पहले से उपचाररत (अंडर ट्रीटमेंट) थे। कैंप में संदिग्ध कैंसर लक्षणों वाले मरीजों की जांच की गई, जिसमें 11 पेप स्मीयर एवं 6 मैमोग्राफी सैंपल लिए गए और जांच हेतु भेजे गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहडेलकर स्वयं कैंप में उपस्थित रहे एवं संभावित कैंसर लक्षणों से पीड़ित मरीजों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा कैंसर से न घबराने की सलाह देते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने भी कैंप में पहुंचकर मरीजों से संवाद किया। बाल्को मेडिकल सेंटर रायपुर से प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. दिवाकर पाण्डेय, आर.एम.ओ. डॉ. हेमलता, कैंसर नेविगेटर इंद्र कुमार साहू एवं उनकी टीम ने विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। शिविर का सफल संचालन अस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ. स्वाति यदु एवं उनके सहयोगी स्टाफ द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित समस्त मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह कैंप ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


