Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन

    November 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन

    November 26, 2026

    अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
    • उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
    • अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
    • नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
    • आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
    • छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » “गौ सेवा संकल्प अभियान” : मुंगेली जिले में शुरू हुआ गायों के संरक्षण का जनांदोलन, हर स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी
    बिलासपुर

    “गौ सेवा संकल्प अभियान” : मुंगेली जिले में शुरू हुआ गायों के संरक्षण का जनांदोलन, हर स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 16, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला प्रशासन द्वारा गायों की सेवा एवं संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ की शुरूआत की गई है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने औपचारिक रूप से इस अभियान की शुरूआत करते हुए आमजनों से गायों को बचाने, गायों की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सहभागिता की अपील की। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गौ सेवा संकल्प अभियान के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि गाय माता के समान है, उसके प्रति सम्मान का भाव जागृत करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने लोगों को गाय को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने कहा कि इस विशेष पहल के अंतर्गत परित्यक्त एवं बेसहारा गायों के लिए चारा, पानी, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के ठोस प्रयास किए जाएंगे। जिला प्रशासन, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों और पशु चिकित्सा विभाग के समन्वय से यह अभियान चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने गाय के प्रति करुणा एवं जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौवंश के सड़क पर होने से दुर्घटना की आशंका रहती है। सड़क से गायों को हटाएं और इसके लिए लोगों को जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटना कम हो। उन्होंने सेवा भावना का दृष्टिकोण विकसित करते हुए गायों की सुरक्षा के लिए ईमानदार प्रयास करने और इस पहल को जनभागीदारी तथा जनअभियान के रूप में लेने व गॉवों में चौपाल लगाकर गौ सेवा के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम और रैलियां आयोजित करने तथा युवाओं, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और विद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा।
    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गाय का पर्यावरणीय, धार्मिक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक महत्व है, गाय हमारी संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने अभियान के महत्व बताते हुए कहा कि इसे मिशन के रूप में ले और संवेदनशीलता से गौ सेवा करें। वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार ने कहा कि गौ सेवा न केवल हमारी परंपरा का हिस्सा है, बल्कि यह करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। इस अभियान में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है, तभी इसका उद्देश्य सफल हो सकेगा। जिला पंचायत सीईओ ने गौ सेवा संकल्प अभियान के कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि बेसहारा गायों को आश्रय प्रदान करना और उनकी देखभाल करना सबसे बड़ी सेवा है। इस मुहिम में हम सभी को शामिल होना चाहिए। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर जी. एल. यादव एवं मेनका प्रधान, मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल, पथरिया एसडीएम अजय शतरंज सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन

    November 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन

    November 26, 2026

    अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त

    November 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बिलासपुर

    डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन

    By Khabar WorldNovember 26, 202623

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। स्थानीय रेस्ट हाऊस परिसर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मित्र मंडली…

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन

    November 26, 2026

    अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त

    November 26, 2026

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन

    November 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन

    November 26, 2026

    अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त

    November 26, 2026

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी

    November 26, 2026

    आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    November 26, 2026

    बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’

    November 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.