खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देवेन्द्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में मंगलवार को एक दिवसीय कॉम्प्लेक्स एंजियोप्लास्टी वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसे वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज गुप्ता और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस कार्यशाला के दौरान पांच जटिल हृदय रोगियों की एंजियोप्लास्टी की गई, जिन्हें उनके हृदय की गंभीर स्थिति के कारण अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए अनुपयुक्त बताया गया था।
डॉ. मनोज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले ऐसे मामलों में बाईपास सर्जरी ही एकमात्र विकल्प हुआ करता था। लेकिन अब नवीनतम तकनीकों के सहयोग से बिना ओपन हार्ट सर्जरी के भी इन जटिल स्थितियों में सफल इलाज संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि यह वर्कशॉप इस दिशा में एक अहम कदम रहा और इसमें सम्मिलित सभी मरीजों को अब स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने इस खास अवसर पर बताया कि इनवेसिव कार्डियोलॉजी के सेगमेंट में आईवीयूएस एवं रोटा-अब्लेशन जैसी नवीनतम टेक्नोलॉजी का पदार्पण होने से बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ही अब बेहतर इलाज संभव हो सका है। यद्यपि ओपन हार्ट सर्जरी या बाईपास सर्जरी का अपना अलग ही महत्व है, लेकिन बहुत ही यंग एज के हार्ट पेशेंट्स या वयोवृद्ध हृदय रोगियों के लिए ये नई एवं उन्नत तकनीक बहुत ही लाभदायक सिद्ध हुई है और हम यहां पर ऐसे जटिल हृदय रोगों के उत्कृष्ट इलाज के लिए संकल्पित हैं।
श्री नारायणा हॉस्पिटल जटिल हृदय रोगों के आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाले इलाज के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में यह वर्कशॉप एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


