खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में चाचा-भतीजों ने मिलकर एक नाबालिग लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। युवक लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में तड़पता रहा, जहां उसकी मौत हो गई। इधर, घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के मकान पर आग लगा दी। हालांकि, दमकल की मदद से आग को काबू में कर लिया गया। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
मरने वाला लड़का जरहाभाठा मिनी बस्ती का रहने वाला सुमित बांधे (16) था। जांच में पता चला कि सुलभ शौचालय में धक्कामुक्की को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी सूरज भास्कर और उसके 2 नाबालिग भाइयों को गिरफ्तार किया है। जबकि, उनका चाचा छोटू भास्कर मर्डर के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दरअसल, रविवार दोपहर को 2 पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में धक्कामुक्की शुरू हो गई।
इस दौरान सुमित बांधे (16) सुलभ के पास खड़ा था। उसी समय एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने सुमित को पकड़ लिया। फिर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें सुमित बांधे गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद नाबालिग को फौरन अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान खून से लहूलुहान नाबालिग अस्पताल में तड़पता रहा। वीडियो में दिख रहा है कि नाबालिग को कुछ लोग उठा रहे हैं, उसकी सांसें चल रही है। वह अस्पताल में फर्श पर पड़ा है। कुछ समय बाद डॉक्टर्स ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


