खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राहुल गांधी के भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा अडानी परिवार के लिए रोक दिए जाने वाले बयान पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने सख्त आपत्ति जताई है। उन्होंने कड़ी भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि राहुल गांधी आप ठीक से भारत में रहो नहीं तो जनता आपको बताएगी। देख लेना अगले रथयात्रा तक कैसे दुर्गति होगी।
राहुल गांधी के भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान अडानी परिवार के लिए रोक दिए जाने वाले बयान पर रायपुर शहर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रेसवार्ता में कहा कि राहुल गांधी ने भगवान जगन्नाथ को चैलेंज किया है। भगवान जगन्नाथ कलयुग के साक्षात् देवता हैं। सनातन को मानने वाले सभी भगवान जगन्नाथ के पास गए हैं।
विधायक ने कहा कि भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस को सद्बुद्धि दे। इसके साथ उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग भगवान को, सनातन धर्म को अपमानित करना चाहते हैं। किसी व्यक्ति विशेष के लिए रथयात्रा रोकने का आरोप लगाया गया है। जिनकी शादी नहीं हो रही वह प्रभु जगन्नाथ को लेकर आरोप लगा रहे हैं। यह मुद्दा कांग्रेस का नहीं राहुल गांधी का है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


