खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। एक प्रेमी जोड़े ने अंतरजातीय विवाह के बाद समाजिक बहिष्कार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित अजय खूंटे और नेहा साहू ने बताया कि उन्होंने 5 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, लेकिन आज भी समाज ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।नेहा ने अपनी मां सुलेखा साहू सहित महिला समूह के अन्य सदस्यों पर नामजद शिकायत की है। पीड़ितों के अनुसार, समाज ने उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया है।
आसपास के लोग उनकी किराना दुकान से सामान खरीदने से मना कर रहे हैं। इतना ही नहीं, समाज के लोगों ने उठने-बैठने पर जुर्माना लगाकर लाखों रुपये की वसूली भी की है। नेहा और अजय का आरोप है कि समूह के सदस्य लगातार पैसों की मांग कर रहे हैं, और इनकार करने पर गाली-गलौज के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी देते हैं।
घर आए मेहमानों को घेरकर मारपीट की जाती है और घर में पत्थरबाजी तक की घटनाएं हो रही हैं।पीड़ित दंपत्ति ने सीसीटीवी कैमरों में दर्ज गाली-गलौज और मारपीट के वीडियो भी बतौर सबूत पेश किए हैं। उनका आरोप है कि जब वे थाना चांपा शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो पुलिस ने FIR लेने से इनकार कर दिया।
इसके बाद थक हारकर वे एसपी कार्यालय पहुंचे। हालांकि आला अधिकारी ने अब पीड़ित को आश्वाशन दिए इस तरह के गतिविधि में शामिल करने वाले के ऊपर तत्काल जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


