खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक युवक की लाश रेलवे फाटक के पास मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया।
सरस्वती नगर थाना प्रभारी नरेंद्र साहू ने बताया कि यह हादसा रेलवे फाटक के पास बिजली ऑफिस के नजदीक हुआ, जहां युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। स्थानीय रहवासियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है और घटना के कारणों की जांच जारी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


